{"_id":"61f6d170cd96564abf76331a","slug":"report-sought-for-cases-filed-against-political-parties-sonbhadra-news-vns6361535197","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक दलों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक दलों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत निर्वाचन आयोग ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर प्रचार प्रसार करने वाले राजनैतिक दलों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से जिले में ऐसे मामलों की रिपोर्ट मांगी है। एसपी के माध्यम से इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
कोरोना की तीसरी लहर के बीच विधानसभा चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू है। निर्वाचन आयोग ने कोरोना को देखते हुए सभी राजनैतिक दलों को 31 जनवरी तक जुलूस, जन सभा आदि करने पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद जिले में कुछ नेता प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। नक्सल-दुरूह क्षेत्र के इलाकों में प्रचार सामग्री भी चस्पा कर रहे हैं। जिले के कोन में झारखंड के भाजपा विधायक और सौ अज्ञात के खिलाफ कोराना गाइडलाइन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा सदर कोतवाली में दो-तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने कहा कि एसपी को पत्र भेजकर किन-किन राजनैतिक दलों के खिलाफ कोरोना महामारी एक्ट के उल्लंघन के कितने मुकदमा दर्ज हैं, इस संबंध में सूचना मांगी है। कहा कि पुलिस से सूचना मिलने के बाद आयोग को भेजा जाएगा।