फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Renuka river to be pollution-free

रेणुका नदी प्रदूषण मुक्त की जाए

Tue, 10 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 10 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Renuka river to be pollution-free
रेणुका नदी प्रदूषण मुक्त की जाए
सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के बैनरतले सोमवार की दोपहर मनोरंजन केंद्र दो में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण को बचाने के लिए प्राकृतिक चीजों का दोहन करने से बचने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पूर्व रेणुका नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पानी में खड़ी होकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया।वक्ताओं ने कहा कि जिले में प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

 

 

यहां के कल कारखानों में प्रतिदिन हजारों टन कोयला जलाए जाने से धूल के कण भी निर्धारित सीमा पार कर गए हैं। जिले में भारी मात्रा में कोयला जलने से सालाना वातावरण में क्रोमियम, निकल, टनलेड, फ्लोराइड, पारा की मात्रा सीमा से अधिक फैल चुकी है। कारखानों के चिमनियों से भी पांच से दस किमी के क्षेत्र में प्रदूषण ज्यादा फैला है। भयंकर प्रदूषण की वजह से फलदार वृक्षों पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

विज्ञापन

 

 

कारखानों से निकलने वाली राख एवं खतरनाक रासायनिक तत्व नदियों में गिरकर प्रदूषण। वक्ताओं ने इसे रोकने की मांग की।  इसलिए पर्यावरण को बचाने का प्रयास नहीं किया गया तो पूरा जिला विनाश के कगार पर खड़ा हो जाएगा। वक्ताओं ने सुझाव देते हुए कहा कि पानी के श्रोतों को प्रदूषण  मुक्त रखा जाए। इस मौके पर  नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, शुभा प्रेम, रामेश्वर, देवनारायण खरवार, उमेश चौबे, गोपाल, शिवनारायण, शंभू सिंह, सविता, जगत नारायण विश्वकर्मा, नंदलाल पांडेय, रामेश्वर प्रसाद, केवला दूबे मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed