फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Removal of huts on forest land

वन भूमि पर लगी झोपड़ियों को हटवाया

Sun, 31 May 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Removal of huts on forest land
म्योरपुर। मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर रमेश चंद्र झा ने रविवार को म्योरपुर रेंज के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर अवैध ढंग से काटे गए पेड़ों की जांच की। उन्होंने मातहतों से जंगल की जमीन पर लगाई गई कई झोपड़ियों को हटवा दिया।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर रमेश चंद्र झा ने म्योरपुर वन रेंज के जौराही व हरहोरी गांव का दौरा किया। उन्होंने जौराही में अवैध कटान को लेकर जांच की और लोगों से पूछताछ भी किया। मुख्य वन संरक्षक का काफिला जौराही के बाद म्योरपुर से सटे हरहोरी गांव पहुंचा यहां पर वन भूमि पर रखी गई झोपड़ी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। परिषदीय विद्यालय हरहोरी से सटाकर लगाई गई झोपड़ी को हटवाया। इसके अलावा अन्य जगहों पर लगी कई झोपड़िया भी हटाई गई। बताते चले कि मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर दो दिन पूर्व चुनार डीएफओ की अगुवाई में एक टीम ने जौराही में हुए अवैध कटान की जांच करने के लिए पहुंची थी। मुख्य वन संरक्षक के आगमन के बावजूद लिलासी में वन भूमि पर लगातार मकान बनाने का काम चलता रहा। पूर्व में सैकड़ों बीघे वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर अतिक्रमणकारियों ने पूर्व में पुलिस व वन विभाग की टीम पर हमला भी कर दिया था। जिसमें विभिन्न धाराओं में कई लोगों को जेल भेजा गया था। इसके बावजूद वन भूमि पर लगातार हो रहे अतिक्रमण को लेकर वन महकमा बेपरवाह बना हुआ है। उधर हरहोरी में वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को वन कर्मियों द्वारा ढहाए जाने के बाद अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। निरीक्षण के दौरान डीएफओ एमपी सिंह, एसडीओ मनमोहन मिश्रा, रेंजर नवीन राय, वन दरोगा शिव कुमार यादव, विजेंद्र सिंह, छोटेलाल समेत तमाम वन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed