{"_id":"5887974d4f1c1b476fcf3c90","slug":"remembered-on-anniversary-karpoori-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
दुराशनी मंदिर परिसर में कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में उपस्थित लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय नाई महासभा की तरफ से मंगलवार को औड़ी स्थित दुराशनी मंदिर प्रांगण में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि रामलखन वर्मा और मथुरा ठाकुर ने उनके चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित किया। कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों और समाज के उत्थान में समर्पित कर दिया।
अध्यक्षता कर रहे अनपरा इकाई अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर, उपाध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा जरिया है, जिससे खुद और समाज दोनों को तरक्की दी जा सकती है। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान पंकज ठाकुर, शुकुल ठाकुर, सोनू ठाकुर, युस्लीम भारती, दिलीप ठाकुर,मृत्युंजय अादि रहे।