{"_id":"5e988e648ebc3e76840fcc02","slug":"reliance-ash-dam-accident-dead-bodies-of-two-innocent-people-found-on-seventh-day-sonbhadra-news-vns520659185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस ऐश डैम हादसा: सातवें दिन मिले दो मासूमों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलायंस ऐश डैम हादसा: सातवें दिन मिले दो मासूमों के शव
विज्ञापन
सिंगरौली। सासन स्थित रिलायंस ऐश डाइक डैम हादसे के सातवें दिन बृहस्पतिवार को दो मासूमों के शव मिले। बरामद शव सिद्धिकला गांव क्षेत्र से 10 वर्षीय बालिका सीमा कुमारी पुत्री भैयाराम साह एवं गिद्दाखाड़ी क्षेत्र से दो साल के मासूम अंकित शाह पुत्र दिनेश शाह का है। अब भी पीसी ऑपरेटर रज्जाक अली की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ही मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए सिंगरौली पुलिस द्वारा एनडीआरएफ टीम के साथ बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जिस कारण कई किलोमीटर में फैले राख के मलबे से सप्ताह भर में पांच लोगों का शव बरामद कर लिया गया है। सासन चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि बरामद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लॉकडाउन में हुई इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी के निर्देशन पर प्रतिदिन सुबह से देर शाम पुलिस बल के साथ लोगों की तलाश की जाती रही है, वहीं घटना में घर परिवार व खेत खलियान गवां चुके पीड़ित लोगों को ढांढस बंधाकर भोजन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
पावर प्रबंधन ने नहीं दिया कोई जवाब
सिंगरौली। कलेक्टर केवीएस चौधरी द्वारा रिलायंस पावर लिमिटेड सासन के सीईओ को नोटिस जारी कर तीन दिन के जवाब मांगा गया था। निर्धारित समय के बाद भी कंपनी प्रबंधन की तरफ से अभी तक कोई जवाब सामने नहीं आया है। इससे कंपनी का कोई पक्ष सार्वजनिक नहीं हो पा रहा है। इस मामले में कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है। रिपोर्ट के लिए 45 दिन का समय दिया गया है।