{"_id":"58a8727d4f1c1b0d4cd83f6e","slug":"rehabilitation-package-agreed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास पैकेज पर सहमति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्वास पैकेज पर सहमति
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 18 Feb 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना अमवार का शनिवार को छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ के विस्थापितों को पैकेज वितरित करने के संबंध में बातचीत के जरिए सहमति बनाई गई।
स्पिल्वे के निर्माण के गति की भौगोलिक निरीक्षण करने छत्तीसगढ़ प्रांत के बलरामपुर जिले के रमानुजगंज के एसडीएम टोपलो ने शनिवार को छत्तीसगढ़ सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता यूसी राम के साथ निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कनहर सिंचाई परियोजना के अधिशासी अभियंता हेमंत वर्मा ने स्पिल्वे एवं पुनर्वास संबंधित जानकारी दी और ब्लॉक नंबर एक पर जाकर रॉक फिल्ड डैम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के विस्थापितों को पैकेज देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विस्थापितों की पुनर्वास राशि छत्तीसगढ़ के सिंचाई विभाग को दे दी गई है। एसडीएम टोपलो ने बताया कि कनहर सिंचाई परियोजना निर्माण से बलरामपुर जिले के चार ग्राम डूब क्षेत्र में आ रहे हैं। वहां के विस्थापितों को जल्द पैकेज देने की शुरुआत की जाएगी।