फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Recovery may be closed

वसूली कराई जाए बंद

Tue, 10 Nov 2015 11:40 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Tue, 10 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Recovery may be closed
ऊर्जांचल परिक्षेत्र में जिला पंचायत की हो रही कथित नियम विपरीत वसूली का मामला गरमाता जा रहा है। मंगलवार को भी ट्रांसपोर्टरों ने वसूली अवैध बताते हुए, इसे रोके जाने की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी की अगुवाई में शक्तिनगर थाने पहुंचकर डीएम को संबोधित पत्रक भी सौंपा। कहाकि अगर जल्द वसूली पर रोक नहीं लगाई गई तो ट्रांसपोर्टरों संग भाजपा के लोग भी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


धर्मवीर तिवारी और ऊर्जांचल ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष आद्या प्रसाद मिश्र का कहना था कि चार माह से नियम विरुद्ध वसूली जा रही है। नियमानुसार कोल खदान क्षेत्र में किसी भी हाल में जिला पंचायत की वसूली नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि खदान क्षेत्र में न तो कोई सार्वजनिक रास्ता है, ना ही परियोजना प्रबंधन की ओर से इस बाबत अनुमति। बावजूद कभी असलहे के दम पर तो कभी डंडे के बल पर वसूली की जा रही है।

ज्ञापन सौंपने को लेकर थाने में भाजपा नेताओं, ट्रांसपोर्टरों और पुलिस के बीच हल्की नोंकझोंक भी हुई। एसडीएम दुद्धी और सीओ पिपरी को भी फोन कर वसूली पर एतराज जताया गया।

धर्मवीर का कहना था कि वसूली का आदेश होने की बात कहकर मनमानी वसूली की जा रही है। जबकि यह स्पष्ट प्रावधान है कि न तो हाइवे पर वसूली की जा सकती है, ना ही परियोजना की जमीन पर।


जब भी वसूली होगी संपर्क मार्ग पर। जबकि कोयला खदान क्षेत्र में एक भी संपर्क मार्ग नहीं है। इस मौके पर मनीष अग्रहरि, भगवती यादव, सुरेंद्र मिश्रा, लाले बैसवार, रवि राय, अमित जायसवाल, गोपाल सिंह, बबलू शर्मा, चुन्नू राय आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed