फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Read the increase in daughters, half the population is pushing the daughters campaign

बालिका दिवस-- पढ़ें बेटियां बढ़ें बेटियां अभियान को बल दे रही आधी आबादी

Sat, 23 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Read the increase in daughters, half the population is pushing the daughters campaign
बालिका दिवस--
विज्ञापन

फोटो--
पढ़ें बेटियां बढ़ें बेटियां अभियान को बल दे रही आधी आबादी
ओबरा की हिमांशी बाल विवाह रोककर दिला रही हैं पढ़ने का मौका
घोरावल की मधुबाला सिलाई-कढ़ाई के जरिए बना रही हैं हुनरमंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। अक्सर बैठकों में अधिकारी बेटियों को पढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को जागरूक होने, उन्हें इसके लिए आगे आने की अपील करते हैं। इस अपील का ही सार्थक परिणाम है कि आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में पढ़ें बेटियां बढ़ें बेटियां अभियान को आधी आबादी बल दे रही हैं। इन्हीं में से दो हैं ओबरा की हिमांशी और घोरावल की मधुबाला। कोई बाल विवाह रोकवाकर बेटियों को आगे पढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है तो कोई उन्हें हुनरमंद बनाने में जुटा हुआ है।
ओबरा तहसील क्षेत्र के पिछड़े इलाकों में गिने जाने वाले फफराकुंड में एक 17 वर्षीय किशोरी की उसके परिवार वाले शादी करने की तैयारी में थे। बातचीत सब हो चुकी थी। तभी इसकी जानकारी ओबरा के सेक्टर नौ में रहने वाली हिमांशी को हुई। महिला शक्ति केंद्र से जुड़े होने के कारण उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देते हुए परिवार को जागरूक किया और शादी रोकवा दी। इस तरह हिमांशी ने चार-पांच बाल विवाह होने से रोका है। घोरावल क्षेत्र के सहदेइया बैडाढ़ निवासी मधुबाला अपने घर पर ही बालिकाओं को सिलाई-कढ़ाई सिखाती हैं। करीब चार साल में 60 से अधिक लड़कियों को हुनरमंद बनाया है। कहती हैं कि मेरी तीन लड़कियां हैं। इसलिए हमने अन्य व्यवसाय की बजाय सिलाई प्रशिक्षण को चुना। आज कई लड़कियां अपने पैरों पर खड़ी हैं।
विज्ञापन

------------
प्रतिक्रिया--
बाल विवाह रुकेगा तो पढ़ने का मौका मिलेगा। आज भी कई ऐसी लड़कियां हैं जिनकी शादी बचपन में ही हो जाती है। वह चाहकर भी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पातीं। कम उम्र में मां बनने पर स्वास्थ्य भी उनका खराब हो जाता है। कई बार तो जान तक जाने की आशंका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हिमांशी, ओबरा
---
आज जरूरत है हर किसी को रोजगार की। किसी भी बहाने अगर हम किसी एक लड़की को हुनरमंद बनाते हैं तो उससे वह स्वावलंबी बनेगी। इससे बालिका सशक्तीकरण को बल मिलेगा। करीब चार साल पहले मैने इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण देना शुरू किया।
- मधुबाला, सहदेइया बैडाढ़
----------------
वर्जन--
बालिका सशक्तीकरण के लिए जरूरी है कि महिलाओं का जागरूक होना। उनकी जागरूकता से एक नहीं बल्कि दो-दो घर समृद्ध होता है। वाकई हिमांशी और मधुबाला ने सराहनीय कार्य किया है। इससे बेटियों को पढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ाने में इनके प्रयास का सार्थक परिणाम मिल रहा है।

- डॉ. अमरेंद्र पोत्स्यायन, जिला प्रोबेशन अधिकारी
----------
बालिका दिवस पर सम्मानित होंगी बेटियां
सोनभद्र। जिले में बालिका दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पोत्स्यायन ने बताया कि मुख्य अतिथि सांसद पकौड़ी लाल कोल होंगे। कार्यक्रम ऐसी बालिकाओं, महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने बेटियों को गौरवान्वित किया है। यूपी बोर्ड से पढ़कर 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक हासिल करने वाली 20 लड़कियों को विशेष सम्मान दिया जाएगा। साथ ही मिशन शक्ति की 20 लड़कियां सम्मानित होंगी। यूपी बोर्ड से पास जिन छात्राओं को सम्मानित किया जाना है, उनमें 12वीं पास रोशनी पटेल, स्वाती सिंह, प्रतिभा पांडेय, अनन्या यादव, हसीना बेगम, अंजली, नैनसी कृष्णात्रे, प्रियंका प्रजापति, अंजली सिंह, ज्योति कुमारी हैं। दसवीं पास मांसी पटेल, काजल मौर्या, अंशिका सिंह, खुश्नुमा परवीन, सुहानी पटेल, मुस्कान तिवारी, आकांक्षा कुमारी, खुशी केशरी, हिंदी हिमांशी व प्रियंका मौर्या शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed