{"_id":"692b51d686507244d507c1cb","slug":"rape-accused-lodged-in-district-jail-dies-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-138117-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जिला जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जिला जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी की मौत
विज्ञापन
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी की शनिवार को बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने की शिकायत पर उसे 25 नवंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां से शुक्रवार को उसे बीएचयू रेफर किया गया था।
शाहगंज थाना क्षेत्र के रमेश (55) को 16 अप्रैल को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था। चार सितंबर को तबीयत खराब होने पर उसे जिला कारागार स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 29 अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां से दो दिन बाद छुट्टी दे दी गई थी। 20 नवंबर को फिर से उसकी तबीयत खराब हो गई।
जेल के अस्पताल में इलाज के बाद 25 नवंबर की रात उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से बीएचयू रेफर कर दिया गया था। शनिवार को दोपहर बाद बीएचयू अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक अनिल मिश्रा ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहा था। मौत की जानकारी उसके परिवार वालों को देने के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।