फर्जी मतदान होने की आशंका पर रन्नू में जमकर बवाल, मतदाताओं और पुलिस जवानों से मारपीट, दरोगा घायल
आरोप है कि इतने में तैनात जवानों ने लाठी से पिटाई शुरू कर दी, जिससे सोम शाह गोंड का बीच बचाव करते कुछ अन्य लोग को भी चोट लगी। इसके बाद ग्रामीण लामबंद होकर पुलिस के जवानों पर टूट पड़े। पुलिस के लाठीचार्ज से भगदड़ की स्थिति हो गई। मारपीट के में चुनाव ड्यूटी में मिर्जापुर के लालगंज थाने से दरोगा अखिलेश राय घायल हो गए। उनको सिर में चोंटे आई है।
घायल अवस्था में उन्हे इलाज के लिएसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। उसके बाद एक दरोगा को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम रमेश कुमार, सीओ डॉ. रामआशीष यादव ने माहौल को शांत कराकर पुनः मतदान शुरू कराया। उन्होंने कहा कि जांच किया जा रहा है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि मतदान अधिकारी के द्वारा नाम के आगे गलत तरीके से क्रॉस कर दिया था और जो महिला मतदान करने गई थी उसे वापस कर दिया गया था कि उसका मतदान हो गया है। फिर बाद में क्रॉस को ठीक करते हुए महिला का मतदान कराया गया। स्थिति पूरी तरह शांत है और मतदान प्रक्रिया चल रहा है।
वहीं सीओ डॉ. रामआशीष यादव ने बताया कि मतदान केंद्र पर मारपीट करने के मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ और जांच प्रक्रिया चल रहा है जो दोषी होगा। उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।