{"_id":"678d383e2bd6548e16020462","slug":"ranchi-defeated-varanasi-and-captured-the-aalchita-cup-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-123311-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रांची ने वाराणसी को हराकर इच्छिता कप पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रांची ने वाराणसी को हराकर इच्छिता कप पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
दुद्धी। नगर पंचायत दुद्धी के टीसीडी मैदान पर रविवार को 13वें अंतरराज्यीय महिला इच्छिता कप का फाइनल मैच खेला गया।
इसमें प्रतीक्षा की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत झारखंड रांची की टीम ने यूपी वाराणसी की टीम को 26 रनों से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर रांची की कप्तान प्रगति ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
रांची की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रनों का स्कोर बनाया। रांची की तरफ से बल्लेबाज प्रतीक्षा ने 6 चौके की मदद से 42 रनों की पारी खेली। इसके अलावा प्रगति ने 3 चौकों की मदद से 31 व सुधा ने 2 छक्के व 1 चौके की मदद से 22 रन बनाए। वाराणसी यूपी की गेंदबाज रिमझिम ने 2 और काजल-सलोनी ने 1-1 विकेट हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी यूपी की टीम 19.4 ओवर में 120 रन ही बना पाई।
इसमें सुरभि ने 2 चौके की मदद से 23 रन, प्रियंका ने 2 चौके की मदद से 12 रन व अजिता ने 2 चौके की मदद से 12 रनों योगदान दिया। रांची बिहार की गेंदबाज इशिका ने 3 , अंशिका ने 2 और किरण ने 1 विकेट हासिल की। वीमेन ऑफ द मैच प्रतीक्षा बनीं। मैच में अंपायर की भूमिका सुनील गुप्ता एवं रितेश ने निभाई। स्कोरिंग निशांत व अयाज ने की।
विज्ञापन
कमेंट्री सुनील जायसवाल व जितेंद्र जौहरी ने की। समापन की मुख्य अतिथि इनरव्हील क्लब दुद्धी की अध्यक्ष राखी जायसवाल रहीं।
उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। अध्यक्षता रविंद्र जायसवाल ने की। इस मौके पर टीसीडी अध्यक्ष सुमित सोनी, जबी खां, मनोरमा जायसवाल, तारा जायसवाल, टुन्नू ख़ाँ, सुधीर अग्रहरि, सुनील जायसवाल मौजूद रहे।