{"_id":"66d61b0ec5800a24a005d4f7","slug":"ran-away-from-his-girlfriend-after-court-marriage-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-117430-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कोर्ट मैरिज करने के बाद प्रेमिका को छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कोर्ट मैरिज करने के बाद प्रेमिका को छोड़कर भागा
विज्ञापन
सदर कोतवाली स्थित कचहरी से कोर्ट मैरिज कर प्रेमिका को छोड़कर युवक फरार हो गया। बिना दहेज घर न आने की धमकी भी दी। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक बाजार निवासी युवती का उसी कस्बे के अतीक अहमद से प्रेम संबंध चल रहा था। जब वो शादी के लिए बोलती थी तो अतीक टालता रहा। वह दहेज के लिए दबाव बनाता था।
आरोपी के मामा अलीम शाह, मकबूल आलम, अलीमुन, मरुन भी दहेज को लेकर धमकी देते थे। इस बीच आरोपी ने कचहरी में उससे शादी कर ली। शादी के बाद वह उसे कचहरी में ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
जाते समय यह कहते हुए धमकाया कि दहेज में पांच लाख रुपये नकद व अपाचे बाइक लेकर ही घर आना। बताया कि दहेज की मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों सहित कुल पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।