फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ramsjeevan was murdered for demanding 20 thousand

Sonebhadra News: उधार दिए 20 हजार रुपये मांगने पर हुई थी रामसजीवन की हत्या

Fri, 10 Nov 2023 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ramsjeevan was murdered for demanding 20 thousand
करमा। थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव के खर्रा गोपालपुर टोला में बृहस्पतिवार की रात युवक की हत्या के पीछे लेन-देन का विवाद सामने आया है। पूर्व में उधार दिए गए 20 हजार रुपये वापस मांगने पर गांव के ही युवक ने रामसजीवन की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

खर्रा गोपालपुर टोला निवासी रामानंद चौहान गांव के बीडीसी सदस्य हैं। उनका पुत्र रामसजीवन दूध का व्यापार करता था। बृहस्पतिवार की शाम वह दूध लेकर गया था। इसी दौरान किसी का फोन आने पर वह करहिया पहाड़ी की ओर गया। वहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर घरवालाें को जानकारी दी। घटना के बाद एएसपी कालू सिंह, सीओ अमित कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी देर रात तक मौके पर डटे रहे। शव कब्जे में लेने में पुलिस को काफी विरोध का भी सामना करना पड़ा। अफसरों की ओर से सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

एएसपी कालू सिंह ने बताया कि रामसजीवन की हत्या के पीछे पैसे का विवाद कारण बना है। रामसजीवन ने गांव के ही पंकज सिंह को 20 हजार रुपये उधार दिए थे, अब वह रुपये नहीं लौटा रहा था। उधार लिए गए रुपये हड़पने की नीयत से ही उसने रामसजीवन की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए असलहा बरामद कर लिया गया है। अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की निगरानी कर रही पुलिस
करमा। राम सजीवन की मौत के बाद गांव में मातम छाया है। परिजन सदमे में हैं। पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्याें का बुरा हाल है। रामसजीवन दूध बेचकर वह परिवार को भरण-पोषण करता था। पिता रामानंद के पास दो बीघा जमीन है। इसके अलावा भी वह दूसरे की जमीन लेकर खेती से जीविकोपार्जन करता है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस निगरानी कर रही है।

मिर्जापुर में सीसीटीवी की निगरानी में हुआ पोस्टमार्टम
रामसजीवन के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को मिर्जापुर में हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिजनों की मांग पर सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस ने शव को मिर्जापुर भेजा। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव लेकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed