फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ramchandra became the president, Vimal became the general secretary

Sonebhadra News: रामचंद्र अध्यक्ष, विमल महामंत्री बने

Thu, 19 Jan 2023 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ramchandra became the president, Vimal became the general secretary
राबर्ट्सगंज कचहरी में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में रामचंद्र सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। विमल प्रसाद सिंह को महामंत्री और महेंद्र प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान के बाद देर शाम परिणाम घोषित होते ही समर्थक झूम उठे। विजेता प्रत्याशियों को फूल-माला पहनाकर बधाई दी और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

मतदान को लेकर सुबह से ही गहमागहमी बनी रही सुबह 11 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी हीरालाल पटेल व सहायक चुनाव अधिकारी एड पवन कुमार सिंह ने अपने सहयोगी निर्वाचन अधिकारियों के साथ मतदान कार्य शुरू कराया। पहला मतदान एल्डर कमेटी के चेयरमैन एड ओमप्रकाश सिंह ने किया। इसके बाद अन्य ने मतदान किया लेकिन शुरूआत धीमी रही। दोपहर 12 बजे तक महज 120 मत पड़े। उसके बाद से तेजी आई तो शाम 2.30 बजे तक 248 मतदाताओं ने मतदान किया के जरिए अपने फैसले को सुरक्षित कर दिया।
विज्ञापन

2 मत टेंडर वोटिंग के पड़े थे। तीनों पदों के लिए कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार कनौजिया को 80 और रामचंद्र सिंह एडवोकेट को 167 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए राजेंद्र कुमार यादव को 121 एवं विमल प्रसाद सिंह 125 मत मिले। कोषाध्यक्ष के लिए महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट को 128 व टीटू प्रसाद गुप्ता को 118 मत हासलि हुए। शाम चार बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। प्रत्येक राउंड में 100 मतों की गणना कराई गई। उसके बाद सादे समारोह में सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को एल्डर कमेटी चेयरमैन की मौजूदगी में शपथ भी दिलाई गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed