फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raman House triumphs in the five-day sports festival.

Sonebhadra News: पांच दिवसीय खेल महोत्सव में रमन हाउस ने मारी बाजी

Thu, 15 Oct 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Raman House triumphs in the five-day sports festival.
चुर्क स्वामी हरसेवानंद प​ब्लिक स्कूल में वा​र्षिक खेल महोत्सव में प्रतिभागियों को सम्मानित करते
घोरावल। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय अंतरसदनीय वार्षिक खेल महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर रमन हाउस प्रथम, दयानंद हाउस द्वितीय, टैगोर हाउस तृतीय और विवेकानंद हाउस चौथे स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रशस्तिपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। महोत्सव में बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रज्ञा पांडेय और कक्षा दसवीं की छात्रा सोनल गुप्ता ने किया। शिक्षक विपिन सिंह ने आभार जताया। इस दौरान प्रीशा मौर्य, सत्यम सिंह, आप्ती, अनन्या जायसवाल, आर्या, विनीता, आराध्या त्रिपाठी, कनिश, हर्षित मिश्रा, आंचल, अल्का, रघु, आरूष, अदिति और आराध्या चौबे सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed