फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ram Gopal Dubey became the President of the Forest Guard Association

रामगोपाल दुबे बने वनरक्षक संघ के अध्यक्ष

Sun, 21 Feb 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal Dubey became the President of the Forest Guard Association
म्योरपुर में उत्तर प्रदेश वनरक्षक कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी - फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज के डाक बंगले में रविवार को उत्तर प्रदेश वन रक्षक संघ के रेणुकूट इकाई का चुनाव हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया। नामांकन के बाद मतदान की प्रक्रिया और मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की गई। मतगणना में राम गोपाल दुबे को अध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान राम गोपाल दुबे, लवलेश सिंह व राधाकृष्ण पांडेय ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत की। इस दौरान तीनों ने चुनाव अधिकारी डिप्टी रेंजर धीरेंद्र मिश्र, वन दरोगा सरोज पांडेय और थेगु प्रसाद के समक्ष नामांकन दाखिल किया। मतदान में राम गोपाल दुबे को 18, लवलेश सिंह को छह और राधाकृष्ण पांडेय को छह मत मिले। राम गोपाल दुबे अध्यक्ष चुने गए। नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। वीरेंद्र कुमार चौबे को संरक्षक, गोविंद सिंह को मंत्री, अगस्त मुनि तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्याम लाल को उपाध्यक्ष, राधाकृष्ण पांडेय को संयुक्त मंत्री, लवलेश सिंह को संगठन मंत्री, विनीत सिंह, साजिद हुसैन, अवधेश कुमार व अखिलेश यादव को प्रचार मंत्री बनाया गया। जबकि छोटेलाल को कोषाध्यक्ष व प्रेम शंकर पांडे को आडिटर के रूप में कार्यकारिणी का हिस्सा बनाया गया। चुनाव के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष रामगोपाल दुबे ने कहा कि हर स्तर पर कर्मचारियों का साथ दिया जाएगा। संरक्षक वीरेंद्र कुमार चौबे ने कहा कि बिना संगठन के कोई कार्य नहीं हो सकता है। इस मौके पर विद्या पांडे, संजीव कुमार, राजबली सिंह, बंधु गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed