{"_id":"576d65474f1c1b375bb48151","slug":"rallied-to-protest-the-beating-the-auto-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई के विरोध में लामबंद हुए ऑटो चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई के विरोध में लामबंद हुए ऑटो चालक
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
स्टैंड की मांग को लेकर राबट्र्सगंज रेलवे क्रासिंग पर प्रदर्शन करते ऑटो चालक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंबर टेकर की पिटाई नाराज आटो चालकों ने शुक्रवार को चुर्क तिराहे के समीप वाहनों को खड़ा कर कर दिया। चालकों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज और कुछ सिपाहियों ने अनायास नंबर टेकर रवि की पिटाई की है। इसलिए जब तक पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तक वे लोग वाहन को खड़ा ही रखेंगे। आटो के न चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
चालकों ने कहा कि गुरुवार को आटो से एक निजी कंपनी के गार्ड को धक्का लग गया था। इसकी जानकारी होने पर मौके पर नंबर टेकर रवि गया तो पुलिस उसे पुलिस चौकी ले गई। चालकों का आरोप है कि पुलिस ने नंबर टेकर की पिटाई की। कहा कि गरीबों ने जीवकोपार्जन के लिए बैंकों से कर्ज लेकर आटो क्रय किया है। लेकिन पुलिस बेगारी के नाम पर चालकों और मोटर मालिकों का उत्पीड़न करती है। सिटी सीओ सच्चिदानंद का कहना है कि गार्ड के साथ नंबर टेकर ने विवाद किया था, इसलिए पुलिस ने हिरासत में लिया था। अनायास कोई भी विवाद करता है तो उसके पर कार्रवाई की जाएगी।