फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajiv Gandhi was the father of computer revolution in the country

Sonebhadra News: देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक थे राजीव गांधी

Thu, 21 Aug 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi was the father of computer revolution in the country
रॉबर्ट्सगंज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती पर संगोष्ठ
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। शहर कमेटी के अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि देश में कंप्यूटर क्रांति राजीव गांधी की देन है।
विज्ञापन

उन्होंने सद्भावना दिवस का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, शांति, सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है, जो राजीव गांधी के जीवन का मूलमंत्र था।
उनके कार्यकाल में भारत ने शिक्षा, तकनीकी विकास, अर्थिक सुधारों मे महत्त्वपूर्ण प्रगति की। जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की राजीव गांधी के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 में उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया। राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता माना जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने सूचना प्रौद्योगिक (आईटी) दूर संचार और विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति, लाने के दिशा में कदम उठाएं। भारत में कंप्यूटर क्रांति और टेलीकाम नेटवर्क के विस्तार का श्रेय उन्हें दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी। उधर, जयंती के अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से रॉबर्ट्सगंज स्थित कैम्प कार्यालय में जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे की तरफ से महिलाओं में सेनेटरी पैैड वितरित किया गया।

इस मौके पर जितेंद्र पासवान, राजबली पांडे, नूरूद्दिन खान, अरविंद सिंह, रामेश्वरम यादव, आशीष सिंह, मंजू देवी, शशि बाला, अमरेश देव पांडेय, लल्लू राम पांडेय, प्रांजल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed