फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajdhani Express will go via Chopan-Chunar

Sonebhadra News: चोपन-चुनार के रास्ते जाएंगी राजधानी एक्सप्रेस

Fri, 27 Oct 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rajdhani Express will go via Chopan-Chunar
सोनभद्र। रांची से चलकर पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12877 तथा नई दिल्ली से पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए रांची जाने वाली गाड़ी सं.1287 (राजधानी एक्सप्रेस) का संचालन आगामी 13 दिनों तक चोपन-चुनार रेल मार्ग के रास्ते किया जाएगा।
विज्ञापन

पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल में जपला-हैदरनगर-कोसियारा यार्ड में तीसरी लाइन के कार्य के लिए कराए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल प्रशासन की ओर से लिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी। बताया कि गाड़ी सं.12877 राँची-नई दिल्ली (सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार) प्रारंभिक स्टेशन से 30 अक्तूबर, 31 अक्तूबर, तीन नवंबर, छह नवंबर, सात नवंबर एवं 10 नवंबर को अपने निश्चित मार्ग गढ़वा रोड- डेहरी ऑन सोन-पं दीनदयाल उपाध्याय के बजाय गड़वा रोड-चोपन–चुनार के रास्ते चलेगी। वहीं गाड़ी सं.12878 नई दिल्ली -रांची (मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार) प्रारंभिक स्टेशन से 29 अक्तूबर, 31 अक्तूबर, दो नवंबर, पांच नवंबर, सात नवंबर एवं नौ नवंबर को अपने निश्चित मार्ग पं.दीनदयाल उपाध्याय-डेहरी ऑन सोन-गड़वा रोड के बजाय चुनार-चोपन-गड़वा रोड के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह से गाड़ी संख्या 20407 रांची-नई दिल्ली और गाड़ी संख्या 20408 नई दिल्ली-रांची एक्सप्रेस के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। इसकी पुष्टि सोनभद्र रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक राममनि सारस्वत ने भी की है। आदेश की प्रति सोनभद्र रेलवे स्टेशन प्रशासन को प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed