{"_id":"67026c150eed0017fd053e0b","slug":"rajdhani-express-train-stoppage-started-at-sonbhadra-station-after-two-years-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajdhani Express Train: सोनभद्र स्टेशन पर दो साल बाद शुरू हुआ राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव, ट्रेन का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajdhani Express Train: सोनभद्र स्टेशन पर दो साल बाद शुरू हुआ राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव, ट्रेन का हुआ स्वागत
Sun, 06 Oct 2024 04:23 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:23 PM IST
सार
Rajdhani Express Train : सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर दो साल बाद राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हुआ। ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो स्वागत किया गया। प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई कम होने के नाते ठहराव नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
सोनभद्र स्टेशन पर दो साल बाद शुरू हुआ राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद शनिवार की रात से सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली से रांची तथा रांची से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12453/12454 राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। शनिवार की रात में सोनभद्र स्टेशन पहुंचने पर राजधानी एक्सप्रेस का स्वागत हुआ।
विज्ञापन
यहां सांसद छोटेलाल खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रतिनिधि श्रीकृष्ण गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर राजधानी एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर एवं पौधा देकर सहायक वाणिज्य मंडल प्रबंधक ने स्वागत किया। सांसद छोटेलाल ने कहा कि वह सांसद निर्वाचित होने के बाद सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का मुद्दा उठाया था। जनहित के कार्यां के लिए आगे भी आवाज उठाएंगें।
विज्ञापन
वहीं कार्यक्रम में आए केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि एसके गौतम ने कहा कि नवंबर 2022 में मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रयास से इस गाड़ी की स्वीकृति एवं नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। उसी समय उन्होंने सोनभद्र, चोपन और रेणुकूट रेलवे स्टेशनों पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति दिलाई थी। मगर, सोनभद्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई 400 मीटर होने के कारण यहां ठहराव नहीं हो पा रहा था। शेष दो रेलवे स्टेशनों पर राजधानी का ठहराव हो रहा था।
प्लेटफार्म की लंबाई 600 मीटर किए जाने तथा ऊंचाई बढ़ाये जाने का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रेल मंत्री से मिलकर एवं पत्र सौंप कर उनका ध्यान ठहराव की तरफ आकृष्ट कराया था। जिस पर ठहराव के आदेश जारी कर दिए गए और शनिवार से राजधानी का ठहराव भी शुरू हो गया।
बता दें कि सोनभद्र जिले के जिन तीन रेलवे स्टेशन रेणुकूट, चोपन एवं सोनभद्र पर राजधानी का ठहराव हो रहा है। उन तीनों स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। इस मौके पर सोनभद्र रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राममनि सारस्वत के साथ भाजपा और सपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बता दें कि सोनभद्र जिले के जिन तीन रेलवे स्टेशन रेणुकूट, चोपन एवं सोनभद्र पर राजधानी का ठहराव हो रहा है। उन तीनों स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। इस मौके पर सोनभद्र रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राममनि सारस्वत के साथ भाजपा और सपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रेणुकूट अंबिकापुर नई रेल लाइन के लिए जल्द बजट मिलने की उम्मीद
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रतिनिधि श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि रेणुकूट से अंबिकापुर तक नई रेल लाइन 152 किमी बिछाई जाने के लिए रेलवे ने सर्वेक्षण, डीपीआर एवं फाइनल लोकेशन सर्वे कर लिया है। जिसमें लगभग 8274 करोड़ रुपये अनुमानित खर्च आएगा। इस रेल लाइन के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा में सर्वसम्मति से संकल्प प्रस्ताव पारित कर रेल मंत्रालय को भेजा गया है। इस रेल लाइन की स्वीकृति एवं धनराशि रेल मंत्रालय से जल्द जारी कर दिए जाने की उम्मीद है। इसको लेकर शासन स्तर पर प्रयास चल रहा है।