फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rain showers

आंधी केसाथ हुई बारिश, कई घरों केछप्पर उड़े

Sun, 31 May 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rain showers
सोनभद्र। जिले में शनिवार की रात चक्रवाती तूफान और धूल भरी आंधी चली। इसी के साथ जगह-जगह गरज और चमक केसाथ बारिश भी हुई। तमाम क्षेत्रों में आंधी केदौरान बिजली आपूर्ति ठप हो गई। राबट्र्सगंज क्षेत्र में कुछ देर केलिए बिजली कटी जबकि कई अन्य क्षेत्रों में पूरी रात बिजली नहीं रही। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। रामगढ़-खलियारी मार्ग पर बेलखुरी गांव के पास यूकेलिप्टस पेड़ गिरने से आवागमन रात करीब आठ से नौ बजे तक ठप रहा।
विज्ञापन

जिले में शनिवार की शाम और रात में जगह-जगह पर आंधी चली और बारिश हुई। राबट्र्संगंज व आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चली जिससे लोग जहां-तहां ठहर गए। रात में करीब दस बजे बारिश भी हुई। इस दौरान विद्युत आपूर्ति ठप रही लेकिन एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो गई। घोरावल: घोरावल नगर एवं ग्रामीण इलाकों में शनिवार रात चक्रवाती तूफान और बारिश से तमाम जगहों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिर पड़े। वहीं नगर एवं दर्जनों गांवों में रात भर बिजली आपूर्ति ठप होने से नगरवासियों व ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तमाम घरों के टिन शेड व छप्परों को नुकसान पहुंचा और पेड़ों से आम गिरने से किसानों को भी क्षति पहुंची है। शनिवार को शाम सात बजे से ही आसमान में बादल घुमडने लगे और मौसम खराब होने लगा।रात करीब 10 बजे अचानक तेज आंधी तूफान शुरू हो गया और थोड़ी देर बाद बारिश होने लगी। आंधी तूफान व बारिश का प्रभाव शिवद्वार, मुसहां, बर्दिया, हिरनखुड़ी, भरौली, केवटा, सिरसाई, लोहांड़ी, धौराकुंड, सतौहा, नेवारी, परसौना, घुवास, छाईन, लक्ष्मणपुर, फुलवारी समेत इलाके के 150 से अधिक गांवों में रहा। आंधी तूफान शुरू होते ही घोरावल नगर व अधिकांश ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जो अगले दिन रविवार को बहाल हो पाई। इससे लोगों को रात में गमीज्ए उमस व मच्छरों के बीच जागकर बिताना पड़ा। रामगढ: राबट्र्सगंज रामगढ़ मार्ग पर बेलखुरी मोड़ के पास आंधी केदौरान यूके लिप्टस का पेड गिर गया। ग्रामीण और वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचकर हटाए। करीब एक घंटे में रास्ता खाली हुआ और आवागमन बहाल हुआ। बभनी: रविवार को शाम तीन बजे मौसम का मिजाज अचानक बदला और तेज आंधी तूफान और बिजली की चमक गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक जमकर आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। हालांकि क्षेत्र में कुछ लोगों के टीनशैड उड़ गये। इसके साथ ही समूचे 72 गांवों बभनी, चपकी, असनहर, संवरा, बरवें, बकुलिया, घघरा, घघरी, चौना, बैना, कोंगा, पोखरा, मचबंधवा, धनवार, चकसानी, सागोबांध, खोतोमहुआ, इकदीरी, करकच्छी, बजिया सहित समूचे गांवों की बिजली गुल हो गई। बारिश के साथ बिजली की चमक और तडक इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों में ही रहे। सलखन: गुरमा, मारकुंडी, सलखन, केवटा, रजधन इत्यादि र्गमीण अंचलों में शनिवार शाम से देर रात तक आई तेज आंधी से परेशानी हुई। गुरमा विद्युत फीडर भी अत्यधिक प्रभावित होने से गुरमा जिला कारागार व नगरवासियों को बिजली पानी सप्लाई के लिए भी तरसना पड़ा। मारकुंडी गुरमा मुख्य सड़क पर विशाल पेड़ गिरने से घंटों आवागमन प्रभावित हुआ। मारकुंडी बस्ती में घरों पर पेड़ गिरने से सामानों की क्षति हुई। सलखन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दिवार धराशायी हो गई। गांव में बिजली खम्भा के साथ ट़ांसफार्मर गिर गया। आंधी से बालाजी विश्वकर्मा, दिनेश गुप्ता, महेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप के घरों पर छाया सीट भी उड़ कर धराशाही हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed