{"_id":"5b934d567552b984df443940e6c1f4fc","slug":"rain-got-vigorous-peace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोरदार बारिश से मिला सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोरदार बारिश से मिला सुकून
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में रविवार की रात से हो रही बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं राबर्ट्सगंज कचहरी के लाकअप परिसर में पानी भर जाने से सोमवार को बंदियों और पुलिसकर्मियों को न्यायालय में पेशी पर ले जाने में काफी परेशानी हुई। उधर खुशनुमा मौसम को देखते हुए सैलानियों का पिकनिक स्पॉटों पर जमावड़ा रहा। इसकी वजह से पिकनिक स्थल गुलजार रहे।
बारिश न होने से किसानों की धान की रोपाई नहीं हो पा रही थी और जिन लोगों की रोपनी हो गई है उनके खेतों में दरार पड़ गई थीं। इसकी वजह से किसानों को फसल सूखने की चिंता सता रही थी।
रविवार की रात से हो रही जोरदार बारिश जो सोमवार को भी रुक-रुक कर हो रही थी, इससे किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों को उम्मीद है कि उनकी फसल अब नहीं सूखेगी।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित लाकअप में पानी जमा होने से न्यायालय में पेशी पर जाते समय पुलिसकर्मियों और बंदियों को काफी फजीहत हुई। वहीं राबट्र्सगंज नगर में भी जल की निकासी का समुचित प्रबंध न होने की वजह से जगह-जगह जल-जमाव होने से लोगों को आने-जाने में घोर परेशानी हुई।
खुशनुमा मौसम को देखते हुए ज्यादातर लोग पिकनिक मनाने के लिए निकल पड़े। इसकी वजह से मारकुंडी पहाड़ी स्थित सोन इको प्वाइंट, धंधरौल बंधा, सोन लिफ्ट, मुक्खा फाल, सिलहट डैम, विजयगढ़ किला, कोराई घाट आदि पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे।
इसी प्रकार से चोपन, ओबरा, रेनुकूट, घोरावल, करमा, केकराही, शाहगंज, रामगढ़, वैनी, खलियारी, विंढमगंज, दुद्धी, कोन, अमवार, बभनी, चुर्क, अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर प्रतिनिधियों के मुताबिक रविवार की रात से हो रही झमाझम बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है।