फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raging at the delay in treatment driver

इलाज में देर होने पर भड़के चालक

Mon, 10 Aug 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 10 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Raging at the delay in treatment driver
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव में सोमवार की भोर में ट्रक और एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार युवक घायल हो गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि एंबुलेंस चालक घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, इस दौरान चिकित्सकों ने उसका उपचार करने में विलंब किया। इससे क्षुब्ध चालकों ने वाहन खड़ा कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


 हालांकि बाद में सीएमएस के हस्तक्षेप पर चालकों का गुस्सा शांत हुआ। घटना के समय एंबुलेंस वाराणसी से मरीज छोड़कर लौट रही थी।  

 जिला अस्पताल से 108 नंबर एंबुलेंस रोगी को लेकर रविवार की रात करीब नौ बजे वाराणसी गई थी। वहां रोगी को छोड़ने के बाद एंबुलेंस वापस राबर्ट्सगंज आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भोर में चार बजे के करीब जैसे ही एंबुलेंस आमडीह गांव के पास पहुंची, ओवरटेक करने के चक्कर में एक ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार ईएमटी सुनील (25) पुत्र श्रीप्रकाश राम घायल हो गया।

एंबुलेंस चालक घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने पर अन्य एंबुलेंस के चालक भी पहुंच गए। जिला अस्पताल में इलाज शुरू होने में विलंब होने पर चालकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

शोरगुल सुन कर रोगियों और तीमारदारों की नींद खुल गई। चालकों ने सीएमएस डा. रविंद्र नाथ मिश्रा से इलाज न होने की शिकायत की। चालकों का कहना था कि जब विभागीय लोगों का इलाज नहीं किया जा रहा है, तो अन्य लोगों का क्या होता होगा।


शिकायत करने के कुछ ही देर बाद घायल का उपचार शुरू हो गया, इसके बाद चालकों का गुस्सा शांत हो गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टर ने घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed