फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Public facilities will be increased tourist place Kandakot

Sonebhadra News: पर्यटन स्थल कंडाकोट में बढ़ाई जाएंगी जन सुविधाएं

Sat, 24 Jun 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Public facilities will be increased tourist place Kandakot
सोनभद्र। पर्यटन एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कंडाकोट आने वाले पर्यटकों को मूलभुत समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेेगा। पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां कई कार्य कराए जाएंगें। इसके लिए प्रशासन की तरफ से कवायद तेज कर दी गई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बहुआर स्थित कंडाकोट न सिर्फ धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी कंडाकोट का विशेष महत्व है। ऊंची पहाड़ी पर विराजमान गिरिजादेवी का दर्शन पूजन करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। दर्शन पूजन के पश्चात की पहाड़ियों पर स्थित भित्ती चित्र को भी निहारते हैं। पहाड़ी पर चढ़ने के लिए सीढियों का निर्माण हो गया है, इससे पहाड़ी के ऊपर आसानी से पर्यटक और भक्तगण पहुंचते हैं। पहाड़ी पर शौचालय का निर्माण भी हो गया है। अब जिला प्रशासन की ओर से यहां स्नानागार और मंडप का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

क्रिटिकल गैप्स योजना से स्नानागार के निर्माण पर करीब 5.13 लाख रुपये खर्च होगा। जबकि 17.40 लाख की लागत से मंडप का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी/प्रभारी बीडीओ राबर्ट्सगंज शेषनाथ चौहान का कहना है पर्यटन स्थल कंडाकोट में स्नानागार और मंडप निर्माण के लिए शीघ्र ही टेंडर निकाला जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। शिवद्वार में होंगे पर्यटन विकास के कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र। गुप्तकाशी के नाम से प्रसिद्ध शिवद्वार में करीब 24.63 लाख से पर्यटन विकास के कार्य कराए जाएंगें। इसके लिए यूपीपीसीएल यूनिट 16 मिर्जापुर को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। क्रिटिकल गैप्स योजना से शिवद्वार मंदिर स्थल का पर्यटन विकास के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए भी कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed