फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   protest

मूलभुत सुविधाओं के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 25 Sep 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
protest
सोनभद्र। रॉबर्ट्र्सगंज ब्लॉक के तकिया गांव के मुसहर बस्ती के ग्रामीणों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को मूलभुत सुविधाएं मुहैया कराएं जाने के लिए गांव में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने कुछ दबंग किस्म के लोगों पर आवास रोके जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि मुसहर बस्ती में न तो पेयजल की समुचित व्यवस्था है और न ही आदिवासियों के चलने के लिए सड़क हैं। आदिवासियों द्वारा बनाये जा रहे आवास को भी कुछ दबंग ब्यक्तियों द्वारा रोका जा रहा है। इससे उन्हे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में जिला कांग्रेस के निर्वतमान महासचिव शत्रुंजय मिश्रा, सेवादल की प्रदेश संगठन मंत्री उषा चौबे, मोईन खां, लाल जी, कमलदेव मौर्य, बसंती, सुखवंती, तेतरी, रामलखन, बसन्तु, जोखन, तेतरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed