फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   protest

कन्नौज घटना के विरोध में लेखपालों का धरना

Wed, 25 Sep 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
protest
सोनभद्र /घोरावल/ दुद्धी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने बुधवार को कन्नौज घटना के विरोध में राबर्ट्र्सगंज और घोरावल तहसील मुख्यालय पर धरना किए। इसके बाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अरोपित अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी की मांग किए। लेखपालों का कहना है कि कन्नौज जनपद के छिबरामऊ तहसील में अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार राजपूत द्वारा पहले ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र पर जबरन रिपोर्ट लगाने का दबाव महिला लेखपाल पर बनाया तथा रिपोर्ट न लगाने पर महिला लेखपाल से मारपीट की गई। बचाव में आयीं दूसरी महिला लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने लेखपालों पर हमला कर दिया और उनको मारपीट कर घायल करने एवं तहसील सभागार में बंधक बना दिया। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग लेखपालों ने की। राबर्ट्र्सगंज तहसील में धरने पर राजेन्द्र प्रसाद टंडन, सुबोध सिंह, चंद्रकांत दुबे, चंद्रशेखर, अनूप, मुकेश, पूजा कुमारी, ज्योति गुप्ता, रामराज यादव, रामनाथ, सुदीप आदि रहे। वहीं घोरावल तहसील में धरना प्रदर्शन करने के बाद लेखपाल एसडीएम प्रकाशचंद्र को ज्ञापन सौंपे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामआसरे, तहसील अध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव, जगदीश दुबे, सुरेंद्र गुप्ता, मकबूल अहमद, अजय श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, सरजू यादव, अजय विक्रम, सरदार भगत सिंह, राधा गुप्ता, ज्योति, संतोष सिंह, सूर्यबली, रंजय सिंह, राजा मान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed