फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Promotion of Panchayat elections stopped, polling tomorrow

पंचायत चुनाव का प्रचार थमा, मतदान कल

Tue, 27 Apr 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Promotion of Panchayat elections stopped, polling tomorrow
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शोर मंगलवार की शाम थम गया। अब प्रत्याशी मतदाताओं के घर-घर जाकर प्रचार करने में जुटे हैं। मतदाताओं को अपना चुनाव चिन्ह बताते हुए मतदान करने की अपील कर रहे हैं। दूसरी तरफ पोलिंग बूथों पर चुनाव कराने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार-प्रसार का शोर शराबा मंगलवार की शाम पांच बजे से थम गया। जिले के सभी दस ब्लॉकों में 29 अप्रैल को 2171 मतदेय स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग होगी। वोटिंग के दौरान वोटरों को मास्क का प्रयोग कराने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना अनिवार्य होगा। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव को सकुशल कराने के लिए राबर्टसगंज, ओबरा, दुद्धी और घोरावल तहसील क्षेत्र में 29 जोनल मजिस्ट्रेट और 147 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। सभी मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन आयोग के निर्देश का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने का निर्देश दिया है। देर रात तक उम्मीदवार वोटरों के घर जाकर खुद के पक्ष में मतदान करने की दुहाई लगा रहे थे।
विज्ञापन

जिले में चुनाव को सकुशल कराने के लिए 29 जोनल मजिस्ट्रेट और 147 सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेन्द्र बहादुर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सोनभद्र।
चुनावी आंकड़ा-
चुनाव में लगे कुल मतदान कार्मिक: 9572
लगाए गए कुल सेक्टर मजिस्ट्रेट: 147
कुल लगाए गए जोनल मजिस्ट्रेट : 29
भारी वाहनों की जरूरत: 609
कुल हल्के वाहनों की जरूरत: 216
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed