{"_id":"64dfb89d9a2852aecf001236","slug":"production-will-start-soon-from-obra-c-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-2405-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ओबरा-सी से जल्द शुरू होगा उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ओबरा-सी से जल्द शुरू होगा उत्पादन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक पी. गुरु प्रसाद और निदेशक एसके दत्ता शुक्रवार को अनपरा पहुंचे। यहां परियोजना क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद अधिकारियों संग बैठक की। राख निस्तारण के लिए चिन्हित गोरबी खदान साइट पर गए।
मीडिया से बातचीत में एमडी पी. गुरु प्रसाद ने बताया कि ओबरा परियोजना में नई इकाई तैयार है। सिंक्रोनाइजेशन की तैयारी चल रही है। प्रथम चरण में इससे 400 मेगावाट तक का उत्पादन किया जाएगा। इसके बाद सितंबर के अंत तक इसे फुल लोड पर संचालित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अनपरा ई परियोजना के लिए बात चल रही है। इसके लिए एनटीपीसी ने यहां दौरा किया है। जैसे ही एनटीपीसी अपनी रिपोर्ट देगी, उसी आधार पर इसके लिए बोर्ड से मंजूरी लेकर आगे काम शुरू किया जाएगा। एमडी ने कहा कि अनपरा परियोजना से निकलने वाले फ्लाई ऐश के निस्तारण के लिए एनसीएल से बात हुई है। गोरबी खदान के पुराने गड्ढे को राख से भरने के लिए सारी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। पर्यावरण बोर्ड से एनओसी के लिए मध्य प्रदेश के पर्यावरण विभाग को आवेदन किया जा चुकी है। जैसे ही अनुमति मिलेगी खदान को राख से भरने का काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही हम लोगों को निशुल्क राख वितरण भी कर रहे हैं। जिसे भी ईंट बनाने, गड्ढे भरने या अन्य किसी काम के लिए राख की जरूरत होगी वह अनपरा प्रबंधन से बात कर फ्लाई ऐश ले सकता है। उन्होंने परियोजना परिसर स्थित परियोजना चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति के सवाल पर कहा कि परियोजना को अपने स्तर पर संविदा पर आवश्यक डॉक्टर व कर्मचारियों को रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
फ्लोटिंग सोलर प्लांट से मिलेगी प्रदूषण मुक्त बिजली
एमडी पी. गुरु प्रसाद ने बताया कि गत 31 मई को एनटीपीसी लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के बीच लखनऊ में एमओयू साइन हुआ है। इसके तहत रिहंद जलाशय में फ्लोटिंग सोलर पैनल और जलाशय के आसपास के क्षेत्रों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। यह परियोजना देश के उर्जा क्षेत्र में बदलाव जाएगा। बिना प्रदूषण किए बिजली की आपूर्ति की जाएगी। साथ ही बिजली की मांग को पूरा करने लिए पीसीएल को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी।
हड़ताल के दौरान विद्युतकर्मियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग
ओबरा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रबंधक निदेशक पी गुरु प्रसाद को गुलदस्ता देकर ओबरा परियोजना में उनका स्वागत किया। हड़ताल के दौरान विद्युत कर्मियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने का अनुरोध किया गया। संगठन ने परियोजना में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इं. सचिन राज, राजू पासवान, अलाउद्दीन, प्रशांत यादव, अरुण यादव, अंकित, सलिल आदि मौजूद रहे।