{"_id":"662becb2b8447fc32208ece3","slug":"production-stopped-from-seventh-unit-of-anpara-and-ninth-unit-of-obra-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-112342-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अनपरा की सातवीं और ओबरा की नौंवी इकाई से उत्पादन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अनपरा की सातवीं और ओबरा की नौंवी इकाई से उत्पादन बंद
विज्ञापन
बिजली की लगातार बढ़ती मांग के बीच ओबरा और अनपरा की एक-एक इकाइयां शुक्रवार को बंद हो गई। इससे निगम के उत्पादन में कमी आई है। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए निगम को सेंट्रल पूल से बिजली की महंगी खरीद करनी पड़ रही है।
अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की सातवीं इकाई ब्वायलर ट्यूब लीकेज (बीटीएल) के कारण बृहस्पतिवार की देर रात बंद करनी पड़ी। परियोजनाकर्मियों ने काफी मशक्कत से लीकेज ढूंढ लिया, लेकिन ट्यूब गर्म होने के कारण मरम्मत कार्य सुबह शुरू हो पाया। रविवार की शाम तक लीकेज को दुरूस्त कर इकाई से उत्पादन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
उधर, ओबरा तापीय परियोजना की 200 मेगावाट वाली 9वीं इकाई शुक्रवार सुबह कंडेंसर ट्यूब लीकेज के कारण बंद हो गई। इकाई के बंद होने के बाद परियोजना के उत्पादन में लगभग 180 मेगावाट की कमी देखी गई। समाचार लिखे जाने तक ओबरा परियोजना की 10वीं इकाई से 100 मेगावाट, 11वीं इकाई से 100 मेगावाट, 12वीं इकाई से 103 मेगावाट और 13वीं से 109 मेगावाट उत्पादन हो रहा था।