{"_id":"66eb091782905a7e330768a4","slug":"production-stopped-from-18-power-units-in-the-state-including-11-of-the-corporation-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-118160-2024-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश का असर: यूपी में बिजली की 18 इकाइयों से उत्पादन बंद, गीले कोयले का इस्तेमाल और लो डिमांड है इसकी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का असर: यूपी में बिजली की 18 इकाइयों से उत्पादन बंद, गीले कोयले का इस्तेमाल और लो डिमांड है इसकी वजह
Thu, 19 Sep 2024 10:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:32 AM IST
सार
सोनभद्र समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते बिजली व्यवस्था भी उथल-पुथल है। यही वजह है कि प्रदेश में बिजली की 18 इकाइयों से उत्पादन बंद हो गया है।
विज्ञापन
बिजली की 18 इकाइयों से उत्पादन बंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिश से बिजली उत्पादन पर भी असर पड़ा है। गीले कोयले के इस्तेमाल से ओबरा की सभी इकाइयां बंद हुई हैं तो हरदुआगंज की इकाइयों को लो डिमांड के कारण बंद करना पड़ा। बुधवार को निगम की कुल 11, निजी क्षेत्र की 5 और एनटीपीसी की दो इकाइयों से उत्पादन बंद है।
बारिश के कारण कोल खदानों और परियोजनाओं के भंडारण गृह में पानी घुस गया है। इस कारण परियोजनाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ओबरा के कोल यार्ड में पानी भरने से बॉयलर में गीला कोयला जाने लगा।
इस कारण बारी-बारी से सभी इकाइयों को बद करना पड़ा। ओबरा सी की 660 मेगावाट की पहली इकाई भी सीईपी ट्रीप के कारण बंद हुई थी, मगर बाद में लाइटअप कर लिया गया।
विज्ञापन
बिजली की मांग में कमी आने के कारण हरदुआगंज की चार इकाइयों से 1265 मेगावाट का उत्पादन बंद करना पड़ा। टांडा की 440 मेगावाट की चार इकाइयों को बंद किया गया है। 660 मेगावाट की एनटीपीसी मेजा की पहली इकाई को सीडब्लू पंप ट्रिप होने और 210 मेगावाट की सिंगरौली की पहली इकाई को बीटीएल के कारण बंद किया गया है।

Trending Videos
निगम की परियोजनाओं के पास है पर्याप्त कोयला, बारिश से मुसीबत
निगम की सभी परियोजनाओं के पास पर्याप्त कोयला है, लेकिन बारिश के कारण गीला कोयला तापीय परियाजनाओं के लिए मुसीबत बना हुआ है। अनपरा तापीय परियोजना के पास मानक का 50 प्रतिशत यानी 222.9 हजार टन, ओबरा तापीय परियोजना के पास मानक का 54 प्रतिशत यानी 285 हजार टन, हरदुआगंज परियोजना के पास मानक का 160 प्रतिशत यानी 612 हजार टन, जवाहरपुर परियेाजना के पास मानक का 41 प्रतिशत यानी 73 हजार टन, पारीछा परियोजना के पास मानक का 54 प्रतिशत यानी 152 हजार टन कोयला स्टॉक में है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन