{"_id":"5eefa5318ebc3e42ef42e8df","slug":"production-started-from-10th-unit-of-200-mw","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ मेगावाट की 10वीं इकाई से उत्पादन शुरू, 22 अप्रैल से बंद चल रही थी परियोजना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ मेगावाट की 10वीं इकाई से उत्पादन शुरू, 22 अप्रैल से बंद चल रही थी परियोजना
Sun, 21 Jun 2020 11:51 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
22 अप्रैल से बंद चल रही ओबरा परियोजना की 200 मेगावाट की 10वीं इकाई से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है। 22 अप्रैल को ओबरा तापीय परियोजना के ब ताप विद्युत गृह के करेंट ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण उत्पादनरत 200 मेगावाट की चार इकाइयां बंद हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद अन्य तीन इकाइयों को चालू कर लिया गया था लेकिन दसवीं इकाई के टरबाइन में आई गड़बड़ी की वजह से परियोजना प्रशासन द्वारा इकाई को चालू करने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया था। 12 दिन पूर्व ही 18 जून को इकाई को लाइटअप कर लिया गया।
विज्ञापन
हालांकि तकनीकी दिक्कतों के कारण पुन: बंद हुई इकाई को शनिवार की शाम पुन: चालू कर लिया गया। ब ताप विद्युत गृह के 200 मेगावाट की नौंवी इकाई से 110 मेगावाट, दसवीं इकाई से 102 मेगावाट तथा ग्यारहवीं इकाई से 100 मेगावाट व बारहवीं इकाई से 106 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
विज्ञापन