फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Production stalled from all units of Anpara A, increased trouble

Sonebhadra News: अनपरा ए की सभी इकाइयों से उत्पादन ठप, बढ़ी परेशानी

Tue, 10 Jan 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Production stalled from all units of Anpara A, increased trouble
अनपरा। कड़ाके की सर्दी के बीच बिजली की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। किंतु बिजलीघर की इकाइयां जिस तरह एक के बाद एक बंद हो रही है, उससे लगता नहीं कि दिक्कत जल्द दूर हो पाएगी। मंगलवार को अनपरा ए की पहली इकाई के बंद होने के साथ अब इस परियोजना की सभी इकाइयों से उत्पादन ठप हो गया है। वहीं वृहद अनुरक्षण के लिए अनपरा बी की 500 मेगावाट की पहली इकाई पहले से बंद चल रही है।
विज्ञापन

अनपरा बी की 500 मेगावाट उत्पादन क्षमता की पहली इकाई को वृहद अनुरक्षण के लिए 60 दिनों तक बंद रखा गया है। पिछले बृहस्पतिवार को अनपरा ए की 210 मेगावाट की तीसरी इकाई से उत्पादन ठप हुआ था। इसके बाद रविवार को अनपरा ए की इतनी ही क्षमता की दूसरी और मंगलवार को 210 मेगावाट वाली पहली इकाई से भी उत्पादन ठप हो गया। चार इकाइयों से उत्पादन नहीं होने के चलते 1130 मेगावाट बिजली की कमी आई है। उत्पादन में इस कमी को देखते हुए यूपीएसएलडीसी ने निजी इकाइयों का लोड बढ़ा दिया है। राज्य में बिजली की मांग और उपलब्धता के मद्देनजर अतिरिक्त बिजली कटौती भी की जा रही है। मंगलवार को बिजली की अधिकतम मांग 20402 मेगावाट के आसपास पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed