{"_id":"5aaab1f54f1c1b4d0a8b50aa","slug":"production-may-stop-due-to-vibration-in-turbine","type":"story","status":"publish","title_hn":"टरबाइन में कंपन, फिर रुक सकता है उत्पादन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टरबाइन में कंपन, फिर रुक सकता है उत्पादन
अमर उजाला ब्यूराो/सोनभद्र
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
wireless electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा डी की सातवीं इकाई के रोटर की मरम्मत कर भले ही उत्पादन शुरू हो गया लेकिन टरबाइन मे कंपन्न से अफसरों की नींद उड़ी हुई है । परियोजना का निर्माण करने वाली भेल कंपनी के अधिकारियों ने कंपन्न दूर कर उत्पादन शुरू करने की सलाह दी है, बावजूद इसके इस यूनिट से उत्पादन जारी है।
तापीय परियोजना अनपरा डी की एक हजार मेगावाट की राख बांध पर बनी विद्युत उत्पादन इकाई की राह आसान नहीं हो रही है। तकनीकी कारणों से बंद 500 मेगावाट की अनपरा डी परियोजना की सातवीं इकाई विगत छह माह के लंबे अंतराल के बाद 26 फरवरी को उत्पादनरत तो हुई लेकिन टरबाइन में कंपन से अफसरों की नींद उड़ी हुई है।
हालांकि इस दोनों इकाई का जिम्मा संभाल रहे भेल कंपनी के अधिकारियों ने सातवीं इकाई को फिलहाल बंद कर जांच किए जाने की रिपोर्ट दी है, लेकिन उत्पादन निगम बिजली का उत्पादन कर रहा है। बता दें कि बीएचईएल दिल्ली व हरिद्वार से आई तीन सदस्यीय टीम कंपन के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। राहत की बात है कि कंपन के बाद भी इकाई से उत्पादन जारी है लेकिन समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है। छह माह बाद उत्पादनरत होने के बावजूद भी सातवीं इकाई की समस्याएं समाप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि कहीं फिर से इकाई को बंद न करना पड़े। सातवीं इकाई की मानिटरिंग प्रदेश की राजधानी लखनऊ से की जा रही है। ऐसे में इस इकाई पर सबकी नजर बनी हुई है। बीएचईएल अनपरा के निर्माण प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि टीम लगातार कंपन के कारणों को पता करने का प्रयास कर रही है। समस्या का पता होते ही इसे जल्द दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा। इस बीच किसी तरह का बड़ी खराबी न हो उत्पादन निगम से उसे बंद रखने की अपील की गई है।