फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Procession taken out with water in 1101 urns area echoed with cheers

Sonebhadra News : 1101 कलश में जल लेकर निकाली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Mon, 31 Mar 2025 03:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 31 Mar 2025 03:54 PM IST
सार

बेड़िया हनुमान मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें शामिल महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और अपना भक्ति भाव प्रकट किया। बता दें कि मंदिर में शाम पांच बजे से रात 9 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Procession taken out with water in 1101 urns area echoed with cheers
कलश यात्रा निकालती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बाजार स्थित बेड़िया हनुमान मंदिर प्रांगण से सोमवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1101 महिला और कन्याएं शामिल हुईं। भक्ति गीतों पर झूमते थिरकते हुए भक्त रिहंद जलाशय इंटेकवेल के पास से कलश में जल भरा। सिर पर जल कलश लेकर वापस दुदहिया माता मंदिर प्रांगण में आकर कलश स्थापना किया।

विज्ञापन


भक्त हाथों में झंडा लेकर जयश्री राम का उद्घोष करते रहे। बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास ने बताया कि कथावाचक हिमाचल प्रदेश निवासी राममोहन दास (रामायणी जी) के श्रीमुख से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा नौ दिनों तक की जाएगी।
विज्ञापन


जिसमे कई धार्मिक स्थलों के अन्य महात्मागण एवं विद्वान भी उपस्थित होंगे। श्रीरामकथा एक से आठ अप्रैल तक चलेगा। छह अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा। नौ अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ श्री रामकथा को विश्राम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed