फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Procession taken out in protest against attack on Hindus and temples in Bangladesh

बांग्लादेश में हिंदू व मंदिरों पर हमले के विरोध में निकाला जुलूस

Wed, 20 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out in protest against attack on Hindus and temples in Bangladesh
शक्तिनगर के आंबेडकर नगर में आतंकवाद का पुतला जलाते व्यापारी व स्थानीय लोग - फोटो : SONBHADRA
बांग्लादेश में हिंदुओं पर जिहादियों के लगातार हो रहे हमले, धर्मस्थलों व पूजा पंडालों को तहस नहस करने की घटना से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दंडइत बाबा मंदिर से बाइक जुलूस निकाला। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना व आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ौली चौक पर पुतला फूंका। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विभाग संगठन मंत्री सतीश ने बताया कि 150 से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल सहित प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर को आग के हवाले कर दिया गया है। हिंदूओ को मारा पीटा गया। विहिप के जिलाध्यक्ष सीवी राय ने भारत सरकार से मामले में हस्तक्षेप करते हुए बांग्लादेश पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाए जाने की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौबे, विमलेश सिंह, ज्ञानेंद्र शरण राय, अशोक गोस्वामी, चंदन, विनय, आयुष, दीना, रंजीत, सुखदेव, बंटी, अमन आदि उपस्थित रहे। इसी तरह से दुद्धी में आतंकवाद का पुतला बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका। इसके पूर्व विहिप के नगर अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कस्बे के संकट मोचन मंदिर परिसर से जुलूस निकाला गया। आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और तहसील तिराहा पहुंच कर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस दौरान संयोजक पीयूष कुमार, आलोक जायसवाल, विकास जौहरी, सोनू जायसवाल, संदीप गुप्ता, विकास अग्रहरि, आमेश सिंह, मोहित जायसवाल, अमृत सिंह, विद्याशरण अग्रहरि, ऋषभ मिश्रा, कल्याण मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन

उधर घोरावल में विहिप और बजरंग दल ने जुलूस निकालकर विरोध किया। विहिप के जिला सह मंत्री नंदलाल उमर व बजरंग दल के विभाग संयोजक राजीव कुमार के नेतृत्व में मंडी गेट से तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकाला गया। अंबरीश सिंह, कृष्णानंद मिश्रा, हनुमान बैसवार, जयप्रकाश, गोविंद मोदनवाल, अरुण कुमार, चंद्रशेखर, शुभम कुमार, रवि, बजरंगी सिंह, विवेक, किशन अरविंद, दिनेश राहुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद का फूंका पुतला, की नारेबाजी
शक्तिनगर। आंबेडकर नगर एनसीएल कालोनी गेट नंबर एक पर विहिप व बजरंग दल ने आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर आंबेडकर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, व्यापार मंडल महामंत्री योगेश सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सोनी, विमल त्रिपाठी, छट्ठू सिंह, राम कैलाश साहू, प्रदीप गुप्ता, दिलीप सिंह आदि रहे।

विहिप ने फूंका पुतला
अनपरा। कश्मीर में बढ़ते आतंकी वारदातों के विरोध में विहिप ने बुधवार को अनपरा बाजार में पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान व वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाये। ओपी खंडेलवाल व अंबिकेश पाठक ने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार करते हुए उसका समूल नाश करे।

घोरावल तहसील में ज्ञापन देते बजरंग दल व विहिप के नेता

घोरावल तहसील में ज्ञापन देते बजरंग दल व विहिप के नेता- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed