फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Procession for farmers to forgive full debt

किसानों का पूर्ण कर्ज माफ करने के लिए निकाला जुलूस

Tue, 01 Jan 2019 12:35 AM IST
sonbhadra news Published by: मनदीप श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने समेत अन्य मांगों को लेकर राबर्ट्र्सगंज स्थित सब्जी मंडी परिसर से सोमवार को प्रगतिशील समाज पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। बढ़ौली चौक समेत अन्य मार्गों से होते हुए जुलूस तहसील परिसर में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। यहां कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को एसडीएम/डीएम के नाम संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र सौंपा।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा कि खाद, बीज सस्ता करते हुए छुट्टा पशुओं से निजात दिलाई जाए। सभी वर्गों को जाति के आधार पर आरक्षण मिले। सोनभद्र समेत अन्य जनपदों में सड़कों के किनारे गुमटी, ठेले लगाकर जीवकोपार्जन करने वालों को हटाए जाने की कार्रवाई पर रोक लगे और धांगर जाति को पूर्व की भांति जाति प्रमाण मिले। कहा कि बेरोजगारी को दूर करने के लिए शीघ्र आटो के परमिट देने की व्यवस्था शुरू हो। वृद्वा, विधवा और विकलांग पेंशन में बढ़ोत्तरी की जाए। वक्ताओं ने कहा कि जिले में धान खरीद करने के लिए बने अधिकांश केंद्रों पर बोरा नहीं है। इस नाते अधिकांश किसानों का धान क्रय नहीं हो पा रहा है। कहा कि शीघ्र सभी किसानों की धान खरीद शुरू नहीं हुई तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। कहा कि भाजपा सरकार के नीतियों से जनता परेशान हो गई है। आगामी लोक सभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देॎने के लिए तैयार है। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला महासचिव लालवर्ती यादव, राजन सिंह, बलवंत यादव, सीबी सिंह, कलामुद्दीन, लालता यादव, जगदीश बघेल, बुल्लू यादव, रामवृक्ष यादव, मनोज, मेनुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed