{"_id":"57a62e114f1c1b27112b8b1b","slug":"private-employee-turminated","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए गए प्राइवेट कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाए गए प्राइवेट कर्मचारी
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट कर्मचारियों से काम लेने के अमर उजाला में खुलासे के बाद से खनिज चेक पोस्टों से ऐसे कर्मियों को हटा दिया गया। अब पीआरडी जवान और खान विभाग के कर्मचारी ही बैरियर पर नजर आ रहे हैं। ट्रक चालक परमिट पीआरडी जवानों से चेक करा रहे हैं। सीबीआई के आने की खबरों से खान विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों में खलबली मची है।
गिट्टी और बालू की साइट संचालकों पर अवैध खनन को लेकर आरसी जारी होने के बाद खलबली मची है। अमर उजाला के पांच अगस्त के अंक में ‘हर जगह रखे हैं प्राइवेट कर्मचारी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद खान विभाग ने सभी प्राइवेट कर्मियों को हटा दिया। खनिज चेक पोस्टों पर अब खान विभाग के एक बैरियर प्रभारी और आधा दर्जन पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगी है। पहले यहां प्राइवेट कर्मचारी परमिट चेक करते थे मगर अब पीआरडी जवान परमिट चेक कर रहे हैं।
पूर्व में शाम ढलने से लेकर देर रात तक यहां तीन चार वाहन खड़े होते थे, लाइट जाने के बाद जनरेटर से चारों तरफ रोशनी दिखती थी, मगर अब ऐसा नहीं है। रात में चेक पोस्टों पर अंधेरा दिख रहा है। उधर, सीबीआई के आने की खबरों से खान विभाग के अधिकारियों में खलबली मची है। रात में बैरियर पर लालटेन की रोशनी से परमिट चेक किए जा रहे हैं। दफ्तर से लेकर खनन क्षेत्रों में भीड़ पहले से कम हो गई है।