फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prisoner escaped by dodging police personnel in district hospital

जिला अस्पताल में पुलिस कर्मियों को चकमा देकर बंदी फरार

Tue, 23 Aug 2022 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Prisoner escaped by dodging police personnel in district hospital
जिला संयुक्त चिकित्सालय से फरार कैदी- लल्लू। - फोटो : SONBHADRA
जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में मंगलवार को उपचार कराने के दौरान एक बंदी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सभी थाने और पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट होकर बंदी की तलाश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला कारागार प्रशासन की मानें तो जेल मेें दस अप्रैल 2020 से चोपन थाना क्षेत्र कोटा गांव के नौटोनिया निवासी लल्लू केवट हत्या के आरोप मेें निरुद्ध है। लल्लू टीबी का मरीज है और उसका उपचार चल रहा था। सोमवार को बंदी की तबीयत खराब होने पर उसे जेल अस्पताल के डॉक्टरों को दिखाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने बंदी को जिला अस्पताल दिखाने की सलाह दी। मंगलवार को पुलिसकर्मी लल्लू समेत तीन बंदियों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल में डॉक्टर के सलाह पर पुलिसकर्मी बंदी लल्लू के खून की जांच के लिए पैथालॉजी कक्ष के पास लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि भीड़ होने का फायदा उठाते हुए बंदी वहां से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ कोतवाल दिनेश कुमार पांडेय, पुलिस चौकी लोढ़ी प्रभारी विनय कुमार सिंह अस्पताल पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए। कुछ ही देर बाद एएसपी विनोद कुमार भी पहुंच गए और बंदियों को लेकर आने वाले पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक लापता बंदी के बारे में कुछ पता नहीं चल सका था। वहीं बंदी की तलाश में भटकती रही।
विज्ञापन

बंदी के घर पहुंची फोर्स
जिला अस्पताल से पुलिस कर्मियों की कस्टडी से लापता बंदी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं। मंगलवार को पुलिस की एक टीम फरार बंदी लल्लू केवट के घर भी पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की। कुछ टीमें बंदी के रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी नजर रख रही है। पुलिस लाइन चुर्क से कुछ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी जिला कारागार गुरमा से बंदियों को अस्पताल ले जाने और वहां से वापस जेल पहुंचाने के लिए लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपचार कराने के दौरान एक बंदी फरार हो गया । पुलिस की कई टीमें फरार बंदी को पकड़ने के लिए लगाई गई है। - विनोद कुमार अपर पुलिस अधीक्षक

जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में फरार कैदी के बारे में जानकारी लेती पुलिस।

जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में फरार कैदी के बारे में जानकारी लेती पुलिस।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed