{"_id":"61bb7ea8c9b5610a002718d9","slug":"prevent-crime-in-the-border-area-by-coordinating-adg-sonbhadra-news-vns628304037","type":"story","status":"publish","title_hn":"समन्वय बनाकर सीमावर्ती क्षेत्र में रोकें अपराध : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समन्वय बनाकर सीमावर्ती क्षेत्र में रोकें अपराध : एडीजी
विज्ञापन
चुर्क पुलिस लाइन में पत्रकारो से वार्ता करते अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बृजभूषण शर्मा।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण शर्मा ने यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मप्र के पुलिस अफसरों के साथ पुलिस लाइंस सभागार में बैठक की। पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाकर सीमावर्ती क्षेत्रों में साझा अभियान के तहत कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया।
एडीजी के समक्ष एएसपी ऑपरेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया। एडीजी ने चुनाव को शांतिपूर्ण परिवेश में सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई, काले धन के संचरण पर रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी पर रोकथाम, अवैध हथियारों की तस्करी पर रोकथाम लगाने का निर्देश दिया। कहा कि पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में सघन कांबिंग करें। बैठक में वाराणसी परिक्षेत्र के आईजी एसके भगत, डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र रामकृष्ण भारद्वाज, डीएम टीके शीबू, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसपी चंदौली अंकुर अग्रवाल, एसपी मीरजापुर अजय कुमार सिंह, एसपी रोहतास (बिहार) आशीष भारती, सोनभद्र एडीएम राकेश सिंह, एएसपी विनोद कुमार, एएसपी बलरामपुर (छत्तीसगढ़) सुनील नायक, एएसपी रीवा (मप्र) शिवकुमार वर्मा, एएसपी सिंगरौली (मप्र) अनिल सोनकर, एएसपी गाजीपुर रामधारी चौरसिया, उपसेनानायक पीएसी 48वीं वाहिनी सीताराम, सीओ सीधी (मप्र) आशुतोष द्विवेदी, सीओ मुख्यालय बक्सर (बिहार) मो. अशफाक अंसारी, सीओ कैमूर (बिहार) साकेत कुमार, सीओ नगर उटारी (गढ़वा) प्रमोद केशरी आदि रहे।
एडीजी ने कहा, तस्करों को भेजा जाएगा जेल
सोनभद्र। चुनाव में खलल पैदा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अवैध मादक पदार्थों, शराब और हथियारों की तस्करी करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह बातें बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस चुर्क में एडीजी जोन बृजभूषण शर्मा ने पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों के पुलिस बल के साथ नियमित रुप से संयुक्त कॉम्बिंग/पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। मातहतों को अपराधियों और उन्हें संरक्षण प्रदान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

चुर्क पुलिस लाइन में आगामी चुनाव को लेकर अंतर प्रांतीय बैठक करते अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जो?- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन