{"_id":"5ea5b5a78ebc3e909664fb87","slug":"present-strictly-to-those-who-broke-the-lock-down-dm-sonbhadra-news-vns52202531","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन तोडने वालों से सख्ती से आएं पेश, डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन तोडने वालों से सख्ती से आएं पेश, डीएम
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम एस. राजलिंगम ने मातहतों को लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से पेश आने का निर्देश दिया है। रविवार को पूरे दिन अफसर क्षेत्रों में भ्रमण कर लॉक डाउन का जायजा लेते रहे। राबर्ट्सगंज में एडीएम और एएसपी की मौजूदगी में पुलिस ने वाहनों के कागजात और बगैर फेस मास्क पहन कर चलने वालों की जांच की। मास्क न लगाने के आरोप में 60 लोगों का चालान किया।
अधिकारियों ने बढ़ौली चौक, मेन चौक समेत अन्य क्षेत्रों में भ्रमण कर कई किराना समेत अन्य दुकानों का निरीक्षण किया। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने दुकानदारों को शोसल-डिस्टेसिंग का पालन करते हुए निर्धारित समयसीमा के तक ही दुकान खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से बचने का सिर्फ शोसल डिस्टेसिंग ही उपाय है। जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जरूरी कार्रवाई की जाएगी। रोजेदारों के लिए दुकानों पर सेवई, खजूर आदि की व्यवस्था करा दी गई है। सभी लोग अपने-अपने घरों में ही नमाज पढ़ें। अधिकारियों ने सदर कोतवाली में बैरक, दफ्तर आदि का निरीक्षण कर जवानों को सोशल डिस्टेसिंग का पूर्णतया पालन करने का निर्देश दिया। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, सदर एसडीएम यमुना धर चौहान, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, नगर पालिका ईओ प्रदीप गिरि ने संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण कर ठहरे हुए लोगों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया। वहीं बढ़ौली चौक पर जांच कर रही उप निरीक्षक शिवानी मिश्रा ने बताया बिना फेस मास्क लगाए 60 लोगों का चालान करते हुए उनको मुचलके पर रिहा कर दिया गया।