फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Preparations underway to operate extra buses for six days; parked buses are being repaired.

Sonebhadra News: छह दिन अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी, खड़ी बसों की कराई जा रही मरम्मत

Mon, 24 Aug 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to operate extra buses for six days; parked buses are being repaired.
रॉबट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन में खड़ी बसें। संवाद
सोनभद्र। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी में जुटा है। लंबे समय से रोडवेज परिसर में खड़ी बसों की मरम्मत कराई जा रही है, ताकि भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जाने वाली बहनों को आने-जाने में दिक्कत न हो। शासन के निर्देश के बाद निगम के अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। खास बात यह है कि महिला के साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। इससे तीन दिनों तक रोडवेज बसों में अत्यधिक भीड़ होने की उम्मीद है। भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में पर्व से पहले और बाद में बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने 26 से 31 अगस्त तक विशेष बस संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने के साथ ही खड़ी बसों को भी संचालन योग्य बनाने की कवायद चल रही है। शासन से मुफ्त यात्रा संबंधी निर्देश मिलने के बाद सोनभद्र डिपो प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों का जोर इस बात पर है कि रक्षाबंधन के दौरान बसों की कमी के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार न करना पड़े, इसके लिए डिपो में लंबे समय से खड़ी बसों की स्थिति की जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर इन बसों को भी विभिन्न मार्गों पर संचालित किया जाएगा। सोनभद्र डिपो में अनुबंधित बसों को मिलाकर करीब 80 बसें हैं। इनमें 15 से अधिक बसें विभिन्न कारणों से खड़ी रहती हैं। रक्षाबंधन को देखते हुए इन बसों की मरम्मत कराकर सड़क पर उतारने की तैयारी है। इससे उपलब्ध बसों की संख्या बढ़ेगी और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त फेरे लगाए जा सकेंगे। डिपो प्रभारी गीता सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर बसों के संचालन की तैयारियां की जा रही हैं। पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, ताकि किसी को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed