{"_id":"60c8e1b28ebc3e33471b3329","slug":"preparations-for-planting-88-lakh-saplings-intensified-sonbhadra-news-vns595006964","type":"story","status":"publish","title_hn":"88 लाख पौधे लगाने की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
88 लाख पौधे लगाने की तैयारियां तेज
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में वन विभाग और उद्यान विभाग के संयुक्त पहल से जिले में 88 लाख पौधे लगाने की तैयारी तेज हो गई है। पौधों की नर्सरी तैयार करने के साथ ही गड्ढों की खोदाई कराई जा रही है। अधिकारियों की मानें तो विभागों में पौधे बांटने के साथ किसानों को लगाने के लिये नि:शुल्क दिया जाएगा। एक जुलाई से पौधरोपण अभियान की शुरूआत की जा सकती है।
प्रदेश सरकार की तरफ से इस साल जिले को 88 लाख पौधे लगाने के लिए लक्ष्य दिया गया है। वनीय पौधों के साथ फलदार पौधे रोपे जाने के लिए इसकी नर्सरी तैयार करने की जिम्मेदारी उद्यान विभाग के साथ ही वन विभाग को दी गई है। पौधरोपण के लिए वन विभाग की तरफ से गड्ढे खोदवाए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो वनीय पौधों की नर्सरी वन विभाग तैयार करा रहा है और उद्यान विभाग की तरफ से देशी प्रजाति के फलदार पौधों की नर्सरी उगाई जा रही है। प्रदेश सरकार की तरफ से पौधरोपण अभियान की घोषणा किए जाने पर जिले में अभियान चलाकर पौधरोपण किया जाएगा। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों को लक्ष्य देकर पौधरोपण कराया जाएगा। इसके अलावा किसान भी पौधरोपण कर सकेंगे। सरकारी विभागों के साथ किसानों में पौधे नि:शुल्क बांटे जाएंगे। जो व्यक्ति पौधरोपण करना चाहता है वो वन विभाग या उद्यान विभाग में संपर्क कर पौधे प्राप्त कर सकता है।
जिले में 88 लाख पौधे रोपे जाने की तैयारी चल रही है। पौधों की नर्सरी तैयारी की जा रही है। शासन से हरी झंडी मिलने पर जिले में अभियान चलाकर पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन
-सुनील कुमार शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी-सोनभद्र।