फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Preparation for recovery from those who did not build toilets with funds

धनराशि लेकर शौचालय निर्माण न कराने वालों से रिकवरी की तैयारी

Tue, 15 Dec 2020 05:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Preparation for recovery from those who did not build toilets with funds
सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण के लिए मिले धन का बेजा इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए शौचालयों के सत्यापन और कोडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक 637 ग्राम पंचायतों में से 187 में सत्यापन का काम पूरा कर लिया गया है। अन्य 450 ग्राम पंचायतों में सत्यापन का काम चल रहा है। सत्यापन के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि कई लोगों ने धनराशि लेने के बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं कराया। ऐसे लोगों से रिकवरी की तैयारी है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज, ओबरा, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 298000 लाभार्थियों को शौचालय आवंटित करते हुए धनराशि जारी कर दी गई है। अधिकांश शौचालय बनकर तैयार हो चुके हैं। लेकिन अभी कुछ शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने डीपीआरओ को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की अगुवाई में शौचालयों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। सहायक खंड विकास अधिकारियों की देखरेख में सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। अब तक 637 ग्राम पंचायतों में से 187 ग्राम पंचायतों में सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है। सत्यापन के दौरान कुछ लाभार्थियों द्वारा धनराशि प्राप्त करने के बावजूद शौचालयों का कार्य पूर्ण न कराने की पुष्टि हुई है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने कहा कि शौचालयों के सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने शौचालय का कार्य पूर्ण नहीं कराया है वे लोग करवा लें अन्यथा उनसे रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed