फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत

Mon, 09 May 2022 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances
कोतवाली क्षेत्र के दुमहान गांव में रविवार की रात एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व दुमहान गांव में ब्याही पार्वती देवी (22) पत्नी रामकरण रविवार की शाम भिंडी तोड़ने के लिए खेत में गई थी। वापस आते ही उसके पेट में दर्द शुरू हुआ। वो गर्भवती थी। इसलिए परिजन घरेलू उपचार करने लगे लेकिन हालत में सुधार न होता देख रात दस बजे के करीब उसके पति रामकरन ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दुद्धी लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात केंद्र अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी व चिकित्सक विनोद सिंह ने जांच के उपरांत गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि महिला के मुंह व नाक से झाग निकलते देख मामला संदिग्ध नजर आया। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed