फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prayer meeting on the eve of Good Friday

Sonebhadra News: गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर हुई प्रार्थना सभा

Thu, 02 Apr 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Prayer meeting on the eve of Good Friday
नगर के विभिन्न चर्चों में गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार देर शाम विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। दुद्धी क्रिश्चियन चर्च और कृपाओं की माता चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में चर्च के फादर मिथिलेश मसीह और फादर टाइटस लोबो ने प्रभु यीशु के अंतिम समय की घटनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सूली पर चढ़ाए जाने से पूर्व प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के साथ अंतिम भोज किया था। इस अवसर पर प्रभु यीशु की ओर से अपने शिष्यों के पैर धोने की परंपरा का भी निर्वहन किया गया था। प्रतीकात्मक रूप से 12 शिष्यों और 12 भक्तजनों के पांव धोकर सेवा, विनम्रता और प्रेम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभु यीशु के कष्टों पर आधारित मुसीबत नामक भजन प्रस्तुत किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed