फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pradhan sitting on strike in front of BDO office

Sonebhadra News: बीडीओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठे प्रधान

Fri, 06 Oct 2023 09:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
Pradhan sitting on strike in front of BDO office
रामगढ़। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा और ब्लाॅक अध्यक्ष नीरज सिंह चंदेल की अगुवाई में ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी चतरा कार्यालय के सामने धरना दिया। ग्राम प्रधान पांच सूत्री मांगों को लेकर दिन में लगभग 3 बजे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

प्रधानों ने मांग किया कि ग्राम पंचायत के प्रस्तावित कार्य योजना पर कार्य कराया जाए। पूर्व में दिए गए समस्त कार्यों की वित्तीय स्वीकृत मिलने पर कार्य कराया जाए। जिस ग्राम पंचायत में सचिव नहीं है, वहां तत्काल तैनाती की जाए। मनरेगा से जिन ग्राम पंचायतों में कार्य हुआ है, वहां जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए। एक ब्लॉक में एक ही बीडीओ की तैनाती हो। प्रधानों ने कहा कि जब तक हम लोगों की मांगे मानी नहीं जाएंगे, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल पर भी जा सकते हैं। कहा कि चतरा ब्लाॅक आकांक्षी ब्लॉक के रूप में चयनित किया गया है। इस ब्लॉक में कुल 60 ग्राम पंचायत हैं। इसमें कुल तीन ग्राम पंचायत अधिकारी की ही तैनाती है। एक ग्राम विकास अधिकारी प्रशिक्षु के रूप में काम कर रहे हैं। इस मौके पर बलराज मौर्य, शिवनारायण सिंह, पंकज कुमार, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed