फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pradhan reached to meet DM demanding payment of arrears

बकाया भुगतान की मांग लेकर डीएम से मिलने पहुंचे प्रधान

Wed, 23 Mar 2022 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Pradhan reached to meet DM demanding payment of arrears
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौपते अखिल भारतीय पंचायत संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यों के बकाया भुगतान को लेकर घोरावल और करमा ब्लॉक के पूर्व ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके ओसी व डीपीआरओ को मांगपत्र दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एवं घोरावल के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश सिंह के नेतृत्व में पूर्व ग्राम प्रधानों ने डीएम कार्यालय के साथ डीपीआरओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में उनके कार्यकाल में राज्य वित्त, पंचम वित्त, 14वें वित्त, 15वें वित्त व मनरेगा के तहत सामुदायिक शौचालय, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, कूप जगत, पंचायत भवन का निर्माण कार्य व मरम्मत कार्य, आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य समेत कई काम कराए गए। इसका भुगतान अभी तक बकाया है। इन कार्यों को कराने वाले ठेकेदार व मैटेरियल आपूर्ति करने वाले फर्म बकाया भुगतान के लिए पूर्व ग्राम प्रधानों पर लगातार दबाव बना रहे हैं। विकास खंड के अधिकांश ग्राम पंचायतों में पूर्व ग्राम प्रधानों के कार्यकाल में कराए गए विभिन्न कार्यों का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल के मुताबिक डीपीआरओ ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में घोरावल ब्लॉक मुख्यालय पर बैठ कर सभी के कार्यकाल के बकाया भुगतान कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान भानु प्रताप, सर्वेश सिंह, रवि शंकर, सर्वेश पाठक, जगदीश सिंह, श्याम बिहारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed