फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Practical examination under CCTV camera surveillance from today

Sonebhadra News: सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में प्रायोगिक परीक्षा आज से

Fri, 31 Jan 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Practical examination under CCTV camera surveillance from today
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं जिले में एक फरवरी से आरंभ होंगी। करीब 20 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। प्रायोगिक परीक्षा के लिए 118 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित हैं। इस बार परीक्षा उन कमरों में ही कराई जाएगी, जिसमें सीसी टीवी कैमरे और वायस रिकॉर्डर लगे हैं। परीक्षक को विद्यार्थियों केंद्र पर ही नंबर देना होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होनी है। करीब 48 हजार छात्र-छात्रा इस परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 77 केंद्र बनाए गए हैं। लिखित परीक्षा से पहले प्रायोगिक परीक्षा को पूरा कराने के लिए विभाग कई दिनों से तैयारी में जुटा है। बोर्ड को छात्रों की संख्या, परीक्षा केंद्र का विवरण सहित अन्य सूचनाएं पहले ही भेज दी गई थी। बोर्ड ने अलग-अलग विषयों के लिए परीक्षक भी नामित कर दिए हैं। एक फरवरी से जिले के 118 केंद्रों पर प्रायोगिक परीक्षा आरंभ होगी। बोर्ड ने इस बार नियमों में बदलाव करते हुए निर्देश दिए हैं कि प्रायोगिक परीक्षा भी निर्धारित केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में ही कराई जाएगी, ताकि इसमें किसी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे। परीक्षा में शुचिता कायम रखने के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई। जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वह केंद्राें पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। साथ ही इस बार परीक्षक को केंद्र पर ही विद्यार्थियों का मूल्यांकन करना होगा। यहीं से मूल्यांकन पत्र सीधे बोर्ड को प्रेषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

----
वर्जन...
यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा एक फरवरी से आरंभ होगी। इस बार परीक्षा सीसीटीवी कैमरे वाले कक्षों में ही कराई जानी है। परीक्षा संपन्न कराने के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। सकुशल परीक्षा कराने के लिए विभाग ने पूरी तैयारी की है। -जयराम सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed