{"_id":"630bb2119363490656119af3","slug":"power-transformer-burnt-due-to-lightning-darkness-in-hundreds-of-villages-sonbhadra-news-vns6714007159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से जला पॉवर ट्रांसफार्मर, तीन ब्लॉक के सैकड़ों गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से जला पॉवर ट्रांसफार्मर, तीन ब्लॉक के सैकड़ों गांवों में अंधेरा
विज्ञापन
पिपरी विद्युत उपकेंद्र में लगा 40 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर शनिवार की रात बिजली गिरने से जल गया। इस ट्रांसफार्मर के जलने की वजह से पिपरी, रेणुकूट नगर के साथ ही म्योरपुर, दुद्धी और बभनी ब्लॉक के सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। पिपरी में लगे 40 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर से ही कई उपकेंद्रों को बिजली दी जाती थी। विभाग नए ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी में जुट गया है।
पिपरी में लगा 40 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर जलने से तीन ब्लॉक के साथ ही रेणुकूट और पिपरी नगर पंचायत में अंधेरा पसर गया है। ग्रामीण इलाकों में शनिवार की रात लोगों ने अंधेरे में गुजारी। आपूर्ति बाधित होने से सर्वाधिक दिक्कत पानी को लेकर हो रही है। बभनी क्षेत्र के अवर अभियंता बिहारी लाल ने बताया कि शनिवार की रात बिजली गिर जाने के कारण 40 एमबीए का ट्रांसफार्मर जल गया है।
40 एमवीए के ट्रांसफार्मर के जल जाने से बभनी ब्लॉक के 40 ग्राम पंचायतों के साथ ही रेणुकूट, पिपरी नगर और दुद्धी और म्योरपुर ब्लॉक के सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली आपूर्ति बहाल होने में पांच से सात दिन का समय लग सकता है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराया जा सके। वहीं अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि शनिवार की रात तीन बजे तक ट्रांसफार्मर बनाने का प्रयास विद्युत कर्मियों ने किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अब नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। एक सप्ताह तक विद्युत आपूर्ति ठप होने की आशंका है।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी
रेणुकूट। पिपरी स्थित पावर हाउस में लगे 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर के जलने के बाद क्षेत्र में विभाग की तरफ से बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि नधिरा उपकेंद्र से जुड़े कुंडाडीह, नधिरा, बभनी, बीजपुर विद्युत सब स्टेशन से जुड़े गांव को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति की जाएगी। वहीं कनहर से जुड़े डुमरडीहा, अमवार व घिवही से जुड़े गांवों को शाम चार बजे से रात 10 बजे तक और न्यू पिपरी उपकेंद्र से जुड़े रेणुकूट, मुर्धवा को रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक बिजली मिलेगी। न्यू दुद्धी से जुड़े खाड़पाथर व दुद्धीनगर को सुबह छह बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति की जाएगी।
जर्जर तारों से हो रही बिजली आपूर्ति
पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले छह फीडरों के कुल 150 गांवों में विद्युत आपूर्ति भगवान भरोसे है। क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को बिजली विभाग की उदासीनता के कारण आए दिन कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र की एक बड़ी आबादी पेयजल के लिए बिजली पर आधारित है। क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 40 वर्षों से जर्जर तारों को बदला नहीं गया है। इस कारण जरा सी हवा चलने पर हवा चलने पर सभी फीडरों की सप्लाई बंद कर दी जाती है। रामजी सिंह, मनोज, मुकेश पटेल, राम सुभाग सिंह, ब्रह्मानंद सिंह, जय सिंह, मिनहाज अहमद, अब्बास, सैयद आलम, गुलाब त्रिपाठी, अरविंद नाथ, मुलायम यादव, प्रदीप सिंह ने पुराने तारों को बदले जाने की मांग की है।