फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power cuts have been taking place since two months, consumers are worried

दो माह से हो रही बेतहाशा विद्युत कटौती, उपभोक्ता परेशान

Fri, 17 Jul 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Power cuts have been taking place since two months, consumers are worried
रेणुकूट। स्थानीय नगर सहित मुर्द्धवा व खाड़पाथर क्षेत्र में बीते दो माह से विद्युत कटौती व अन्य समस्याओं से आजिज आकर उपभोक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता से मिला और समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय राय के अगुवाई में गए प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता से कहा कि बीते दो माह से नगर की विद्युत आपूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा गई है। रोस्टिंग के अलावा कभी भी बिजली लगातार काट दी जा रही है और कभी-कभी तो पूरे दिन बिजली गायब रहती है। बिजली के आने-जाने का कोई भी समय नहीं रह गया है जिससे उमस भरे मौसम में लोगों को पानी की समस्या व मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी से जूझना पड़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि नगर में विद्युत पोल व तार पुराने होने के कारण लगातार टूट रहे हैं जिसके कारण भी विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है इससे कभी बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। उपभोक्ताओं के विद्युत बिल में अनियमितता लगातार आ रही है जिससे उपभोक्ताओं को कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की समस्या सुनकर अधिशासी अभियंता ने कहा कि लखनऊ स्थित शक्ति भवन के आदेश पर सारनाथ से आकस्मिक कटौती की जा रही है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बहुत जल्द पिपरी में नवनिर्मित उपकेंद्र से नगर की आपूर्ति बहाल की जाएगी जिसके बाद रेणुकूट की बिजली आपूर्ति सही हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed